Indian Railways: कृषि कानूनों को वापस लेने की मांगों को लेकर देशभर के किसान एक साल से ज्यादा समय से विरोध प्रदर्शन और धरना दे रहे हैं. किसान आंदोलन के चलते भारत बंद का आह्वान किया था जिसके तहत देशव्यापी चक्का जाम किया जा रहा है. उत्तर पश्चिम रेलवे के अंतर्गत चलने वाली कई दर्जन ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द और डॉयवर्ट की जा रही हैं. रेवाडी-भिवानी, भिवानी-रोहतक, भिवानी-हिसार एवं हनुमानगढ-सादुलपुर श्रीगंगानगर-फतूही रेलखण्ड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment