IRCTC Astha Special Tourist Train: उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ स्थल और दर्शनीय स्थल का भ्रमण कराने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) आगे आया है. 25 नवंबर से चलने वाली आईआरसीटीसी के आस्था स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन से यात्री माता वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple), स्वर्ण मंदिर (Golden Temple), हरिद्वार (Haridwar), ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन, आगरा (Agra) में ताजमहल (Taj Mahal) और अयोध्या में रामलला (Ramlala) के दर्शन कर सकते हैं. 25 नवंबर से रक्सौल से आस्था स्पेशल ट्रेन खुलेगी. यह ट्रेन पटना, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए माता वैष्णोदेवी के दर्शन के साथ उत्तर भारत के स्थलों का दर्शन कराएगी.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment