Covid-19 Vaccination: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा विनिर्माताओं के पास कोविड-19 टीकों के पर्याप्त भंडार होने को ध्यान में रखते हुए कोविशील्ड और कोवैक्सीन की खुराक के वाणिज्यिक निर्यात की अनुमति दी है. आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह कहा. हालांकि, निर्यात किये जाने वाले कोविड टीकों की मात्रा पर सरकार हर महीने फैसला करेगी ताकि देश में उसकी उपलब्धता में कोई कमी नहीं होने को सुनिश्चित किया जा सके.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment