India's Omicron cases pushed to 21: भारत में रविवार को ओमिक्रॉन वेरिएंट 9 नए मामले मिले हैं, इसके साथ ही देश में इनकी कुल संख्या 21 हो गई है. अकेले जयपुर में 5 दिसंबर को एक ही परिवार में 9 लोग इस वेरिएंट से संक्रमित पाए गए. वहीं महाराष्ट्र में 7 नए केस और दिल्ली में ओमिक्रॉन वेरिएंट का पहला केस दर्ज हुआ है. संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट पर विदेशों से आने वाले यात्रियों की कड़ी जांच की जा रही है.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment