पश्चिम बंगाल (west bengal) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron variant) का पहला केस मिला है. जानकारी के मुताबिक यहां के मुर्शिदाबाद में सात साल का एक बच्चा ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिला है. सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. बच्चे के संपर्क में आए सभी लोगों का टेस्ट कराया जा रहा है. इसी तरह तेलंगाना (Telangana) में दो विदेशी नागरिक ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाए गए हैं. राजधानी हैदराबाद में केन्या और सोमालिया के नागरिकों का टेस्ट पॉजिटिव आया है.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment