Delhi News: आप विधायक ने कहा, ‘‘जब मैं एनईपी को पढ़ रही थी, मैंने महसूस किया कि यद्यपि, हम नीतियां बनाने में माहिर हैं, सबसे बड़ा पश्न यह है कि क्या हम इसके क्रियान्वयन में सक्षम हैं. यह नयी नीति इच्छा सूची के समान है, ठीक वैसे ही जैसे हम सोचते हैं कि भारत क्रिकेट विश्व कप जीत जाये अथवा मेरे जैसे लोग फिट रहना चाहते हैं.’’ करीब एक हजार छात्रों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा, ‘‘सात साल पहले जब दिल्ली में आप की सरकार बनी तो मुझे शिक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया. जब मैं सरकारी स्कूलों में गयी तो शौचालय से आने वाली बदबू ने मेरा स्वागत किया, देश भर के सरकारी स्कूलों का कमोबेश यही हाल है.’’
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment