Bihar News: बामेति के द्वारा महिला किसानों को फूलों के अवशेषों से साबुन और प्रसाधन सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण देने वाली महिला ने बताया कि बामेती द्वारा अच्छी पहल है और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. खेती के साथ-साथ ये महिलाएं इस तरह के स्वरोजगार को भी अपना सकती है, जिससे कि इनकी आय बढ़ेगी. बामेती के निदेशक ने बताया कि खेती के साथ-साथ स्वरोजगार पर भी ध्यान दिया जा रहा है. बामेती पहले लोगों को सिर्फ जानकारी देती थी लेकिन अब स्वरोजगार के दिशा में भी कदम बढ़ाया गया है.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment