Wild Elephant in Gumla: झारखंड के कई जिलों में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. गुमला जिले के बसिया और कामडारा इलाके में 28 हाथियों के झुंड ने डेरा जमा लिया. उसे जंगलों की ओर भगाने के लिए ग्रामीणों ने मशाल अभियान चलाया. ग्रामीणों के इस प्रयास में झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश उरांव भी शामिल हुए. ग्रामीणों के साथ उन्होंने भी हाथों में मशाल लेकर जंगली हाथियों को जंगल की ओर भगाने निकल पड़े.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment