Patna News: जगनपुरा में एक दारोगा के घर पर किन्नरों ने जमकर हंगामा किया. इतना नहीं इस दौरान किन्नरों ने दारोगा से सर्विस रिवाल्वर भी छीन ली. इस पूरे मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. बताया जा रहा है कि दारोगा की बेटी की शादी की खबर मिलते ही कुछ किन्नर उनके घर जा पहुंचे. किन्नरों ने उनसे नेग में 5 हजार रुपये की मांग की लेकिन दरोगा ग्यारह सौ रुपये से ज्यादा देने के लिए तैयार नहीं हुए. फिर दारोगा अपनी सर्विस रिवाल्वर निकालकर गोली मारने की धमकी देने लगे. बाद में किन्नरों ने इकट्ठा होकर जमकर हंगामा किया.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment