Nagaland Civilian Killings: पुलिस ने बताया कि नगालैंड के मोन जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार शाम को एक कोयला खदान में काम करने के बाद घर लौट रहे कम से कम 11 दिहाड़ी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि यह घटना कहीं गलत पहचान का मामला तो नहीं है. उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित संगठन एनएससीएन (के) के युंग आंग गुट के उग्रवादियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सेना के जवानों ने एक पिकअप ट्रक पर गोलियां चला दीं, जिसमें मजदूर यात्रा कर रहे थे.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment