Indian Navy on China: नौसेना अध्यक्ष एडमिरल हरि कुमार ने साफ कहा है कि जब हमारे उत्तरी बॉर्डर में विवाद हुआ तो तब हिंद महासागर इलाके के अलावा मिशन डेप्लायमेंट के तहत रीजन में जितने भी जंगी जहाज थे, उनका फॉरवर्ड डिप्लॉयमेंट किया गया था. साथ ही बाकी समुद्री जहाज भी पूरी तरह तैयार थे कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो हर स्थिति से निपटा जा सके. नौसेना प्रमुख ने ये भी कहा कि चीन के हर एक जहाज पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी. यह आज भी जारी है.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment