Delhi Air Pollution: सुप्रीम कोर्ट की तरफ से फटकार लगाए जाने के बाद दिल्ली सरकार ने शुक्रवार से स्कूल बंद करने का फैसला किया. हालांकि, इस दौरान बोर्ड की परीक्षाएं और ऑनलाइन क्लासेज (Online Classes) जारी रहेंगी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, ‘हमने वायु गुणवत्ता में सुधार का पूर्वानुमान जताए जाने के कारण स्कूल फिर से खोल दिए थे, लेकिन वायु प्रदूषण फिर से बढ़ गया है और हमने आगामी आदेश आने तक शुक्रवार से स्कूल बंद करने का फैसला किया है.’
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment