Omicron in Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के पहले मरीज को लेकर एलएनजेपी अस्पताल (LNJP Hospital) के एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि यह मरीज तंजानिया की यात्रा से लौटा है और उसने गले में खराश, कमजोरी और शरीर में दर्द का अनुभव किया था. हालांकि उसे कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी हैं. बता दें कि इस वक्त दिल्ली में ओमिक्रॉन के 17 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 12 की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई गई है. इसमें से एक ओमिक्रॉन पॉजिटिव निकला है.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment