NEET PG Counselling: नीट-पीजी काउंसलिंग में हो रही देरी के खिलाफ सोमवार से देशभर के रेजिडेंट डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं बंद करने का ऐलान किया है. इस हड़ताल का असर देश की राजधानी दिल्ली पर भी पड़ रहा है. दरअसल दिल्ली के आरएमएल अस्पताल (RML Hospital), सफदरजंग अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर भी आज इमरजेंसी सेवाओं से दूर रहेंगे. इससे पहले दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने सात अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं ठप रखी थीं. वैसे इसमें दिल्ली के साथ-साथ कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत अन्य कई राज्यों ने डॉक्टर शामिल हैं.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment