Gujarat Assembly Election 2022: खबरें इस बाबत भी आई थीं कि कांग्रेस पावी जेतपुर से पांच बार विधायक रहे सुखराम रठवा को गुजरात विधानसभा में विपक्ष का नेता बना सकती है, लेकिन इस बारे में अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. ठाकोर का संबंध जहां ओबीसी समुदाय से है, वही रठवा का संबंध आदिवासी समुदाय से है. कहा जा सकता है कि 2022 के आखिर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए सियासी बिसात पर कांग्रेस अपने मोहरे बिछा रही है, और इस बार उसने हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवानी और जगदीश ठाकोर को सामने लाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment