गुजरात (Omicron In Gujarat) के 72 वर्षीय व्यक्ति जबकि महाराष्ट्र (Omicron In Maharashtra) के 33 वर्षीय व्यक्ति के ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद अब तक देश में इस वेरिएंट के कुल चार मामले दर्ज किए जा चुके हैं. इससे पहले, कर्नाटक में दो व्यक्ति वायरस के इस वेरिएंट से संक्रमित मिले थे. कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के सामने आने से उपजी चिंता और टीके से संक्रमण के प्रति मिली सुरक्षा में कमी होने से ‘बूस्टर’ खुराक देने की जरूरत समझी जा रही है.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment