PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में थे. यहां पर उन्होंने सरयू नहर नेशनल प्रोजेक्ट का उद्घाटन करते हुए किसानों से प्राकृतिक खेती करने की अपील की. साथ ही उन्होंने 16 दिसंबर को कृषि विज्ञान केंद्रों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के लिए भी आने को कहा. कार्यक्रम का प्रसारण देश भर के 741 कृषि विज्ञान केंद्रों पर भी किया जाएगा. ये सुनिश्चित करने के लिए कि पीएम का संदेश किसानों तक पहुंचे, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने देश भर के 55 वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ एक बैठक की है.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment