Congress reacts on Mamata Banerjee's remark: सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि जब ममता संप्रग (UPA) में नहीं हैं तो फिर वह इस गठबंधन के बारे में बात क्यों कर रही हैं? उन्होंने कहा, ‘ममता जी का हम सम्मान करते हैं. लेकिन यह वही ममता जी हैं जो 1999 में भाजपा और राजग के साथ चली गई थीं और वाजपेयी सरकार में रेल मंत्री बन गई थीं. 2001 में उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा पसंद नहीं है और फिर कांग्रेस के साथ आ गईं और मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा. 2003 में कांग्रेस फिर से नापसंद हो गई और वह भाजपा के साथ चली गईं और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में खनन मंत्री बनीं. उस वक्त ममता ने कहा कि भाजपा हमारी स्वाभाविक साझेदार है.’
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment