2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) से पहले पूर्वांचल (Purvanchal) की विधानसभा सीटों को लेकर सियासी जंग तेज हो गई है और सत्ताधारी भाजपा (BJP) पूर्ण बहुमत से आने की उम्मीद बांधे हुए हैं. वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने भी अपनी कमर को अच्छे से कस लिया है. इस बार चुनाव में वह कोई चूक करने के मूड में नज़र नहीं आ रही है और जीत के लिए हर तरह के पैंतरे अपना रही है. इसी के चलते भाजपा और बसपा के मौजूदा विधायक को भी वो घेरे में ले रही है.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment