Arif Mohammad at Mahakal Mandir: उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर का दर्शन करने आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे. विधि-विधान के साथ महाकाल की आरती में शामिल होकर राज्यपाल ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते दिखे. पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रबंधन ने उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. राज्यपाल ने बाद में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि देश इन दिनों संकट के दौर से गुजर रहा है. महादेव से उन्होंने प्रार्थना की है कि भगवान देश को कोरोना के संकट से बचाएं.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment