Sagar Murder Case: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पिछले साल राजधानी के छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय पहलवान सागर धनकड़ हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. डीसीपी (स्पेशल सेल) जसमीत सिंह के मुताबिक, आरोपी का नाम परवीन डबास है, जो कि पिछले 9 महीने से फरार चल रहा था. यही नहीं, आरोपी पर 50 हजार का इनाम भी था. वहीं, अब तक इस हत्याकांड में ओलंपियन सुशील कुमार समेत 18 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment