JNU first woman vice chancellor: नई दिल्ली. देश के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में पहली बार एक महिला वाइस चांसलर बनेंगी. इस पद के लिए सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय की प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी पंडित का चयन किया गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि शांतिश्री जेएनयू से ही पढ़ी हैं. शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, जेएनयू के वीसी के रूप में प्रोफेसर पंडित का कार्यकाल पांच साल की अवधि या 65 साल की उम्र तक हो सकती है. जेएनयू के विजिटर और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित की बतौर जेएनयू कुलपति नियुक्ति आदेश जारी किए थे.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment