Rajnath Singh Attack Rahul Gandhi: रक्षा मंत्री ने पूर्वी लद्दाख सेक्टर में जून 2020 की झड़प के बारे में कहा, "हमने दुनिया को संदेश दिया है कि भारत अब कमजोर राष्ट्र नहीं है. हम सीमा पार कर सकते हैं और हमला भी कर सकते हैं." उन्होंने कहा, "कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि गलवान में कई भारतीय जवान और चीन के कुछ ही जवान मारे गए. उन्हें चीनी मीडिया पर भरोसा था. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने बताया है कि 38 से 50 चीनी सैनिक मारे गए. कांग्रेस नेता को हमारे सेना के जवानों की वीरता पर भरोसा नहीं है."
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment