यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी दंगल में कूद चुकी हैं. चुनावी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में कम रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश के चुनावी आंकड़ों को देखकर परिवर्तन देखा जा सकता है. राज्य में महिला मतदाताओं (Female voters) की भूमिका अब बढ़ती जा रही है. पहली बार साल 2012 के चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ दिया था, जो 2017 और 2019 में जारी रहा. अब इस साल एक बार फिर से विधानसभा चुनाव में भी आधी आबादी का वोट निर्णायक साबित हो सकता है. यही कारण है कि सभी पार्टियों ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं को अहम स्थान दिया है.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment