AAP in Jharkhand: झारखंड के कद्दावर नेता सरयू राय ने दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया से मुलाकात की है. इस मुलाकात से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी अब झारखंड में अपना विस्तार करने वाली है और सरयू राय के सहारे वह यहां की राजनीति में पैर जमाना चाहती है. एक समय भाजपा के कद्दावर नेता रहे सरयू राय आज किसी पार्टी में नहीं है और निर्दलीय के रूप में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास को 2019 के चुनाव में हरा चुके हैं.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment