Amit Shah Rajouri Rally Speech: गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. उन्होंने आज दूसरे दिन श्रीमाता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहले वह हेलीकॉप्टर के जरिये सांझीछत हेलीपैड पर पहुंचे उसके बाद उन्होंने माता रानी के दर्शन किए. उन्होंने माता की आरती भी की. अमित शाह के माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत भी किया. इसके बाद वह जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंच गए हैं. माना जा रहा है कि वह पहाड़ी समुदाय को कोई बड़ा तोहफा दे सकते हैं.
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

No comments:
Post a Comment